Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ghaziabad: 'मेरा पत‍ि नपुंसक है, मेरे पास जाते ही...', पत्नी ने डॉक्‍टर पर लगाए ऐसा आरोप; पुल‍िस भी दंग

राजनगर में रहने वाली एक महिला डॉक्टर का आरोप है कि उसका पति नपुंसक है इस वजह से उसका पहली पत्नी से तलाक हो चुका है लेकिन उसने दूसरी शादी से पहले यह बात छिपाई। इसके साथ ही ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है। महिला डॉक्टर ने बताया कि दो साल पहले उसका विवाह नोएडा में रहने वाले डॉक्टर से हुआ था।

By Abhishek SinghEdited By: GeetarjunUpdated: Tue, 28 Nov 2023 10:16 PM (IST)
Hero Image
डॉक्टर पति ने नहीं बनाए शारीरिक संबंध, पत्नी के खुलासे से परिवार में हड़कंप

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। राजनगर में रहने वाली एक महिला डॉक्टर का आरोप है कि उसका पति नपुंसक है, इस वजह से उसका पहली पत्नी से तलाक हो चुका है लेकिन उसने दूसरी शादी से पहले यह बात छिपाई। इसके साथ ही ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है।

महिला डॉक्टर ने बताया कि दो साल पहले नोएडा के एक होटल में उसका विवाह नोएडा में रहने वाले डॉक्टर से हुआ था, दोनों की दूसरी शादी है। जिसमें लगभग 64 लाख रुपये खर्च किए गए। उन्होंने बताया कि पहली पत्नी से तलाक की जानकारी तो पति ने दी थी, लेकिन उसकी वजह नहीं बताई थी।

पति ने नहीं बनाए शारीरिक संबंध

शादी के बाद पति ने उनसे शारीरिक संबंध नहीं बनाए, वह बेडरूम में दूर भागता है। जब वह करीब जाती तो वह उसकी पिटाई करता था। मामले की जानकारी सास को दी तो उसने इस बात का जिक्र किसी से न करने को कहा। ससुराल वालों ने आईवीएफ प्रक्रिया से बच्चे को जन्म देने का दबाव महिला चिकित्सक पर बनाया।

आईवीएफ प्रक्रिया से भी दूर भागा पति

जांच पूरी कराने के बाद महिला चिकित्सक ने आईवीएफ प्रक्रिया नवंबर 2022 में शुरू कराई, लेकिन पति जांच से दूर भागता रहा। आरोप है कि महिला के बैंक अकाउंट से रुपये भी निकाले और बाद में दहेज में 20 लाख रुपये की मांग की, रुपये न देने पर महिला को ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया।

ये भी पढ़ें- Air Pollution: दम घोंट रहा वायु प्रदूषण, गाजियाबाद में 24 घंटे में तीन की मौत

इस मामले में पति, सास, ससुर, देवर सहित पांच के खिलाफ कविनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।