Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव IAS दुर्गा शंकर मिश्र का कार्यकाल तीसरी बार बढ़ा, केंद्र सरकार के इस विभाग ने भेजा आदेश

केंद्र सरकार ने मुख्य सचिव के पद पर दुर्गा शंकर मिश्र काे छह महीने का फिर सेवा विस्तार दे दिया है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने शनिवार को इसके आदेश जारी कर राज्य सरकार को भेज दिया है। नियुक्ति विभाग रविवार को मुख्य सचिव के कार्यकाल के विस्तार के संबंध में आदेश जारी करेगा। दुर्गा शंकर मिश्र को तीसरी बार सेवा विस्तार दिया गया है।

By Shobhit Srivastava Edited By: Shivam Yadav Updated: Sat, 30 Dec 2023 11:32 PM (IST)
Hero Image
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र काे फिर मिला छह माह का सेवा विस्तार

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। केंद्र सरकार ने मुख्य सचिव के पद पर दुर्गा शंकर मिश्र काे छह महीने का फिर सेवा विस्तार दे दिया है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने शनिवार को इसके आदेश जारी कर राज्य सरकार को भेज दिया है। 

नियुक्ति विभाग रविवार को मुख्य सचिव के कार्यकाल के विस्तार के संबंध में आदेश जारी करेगा। दुर्गा शंकर मिश्र को तीसरी बार सेवा विस्तार दिया गया है। अब उनका कार्यकाल 30 जून 2024 तक रहेगा।

कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके मिश्र

वर्ष 1984 बैच के आईएएस अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्र केंद्र में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। केंद्र सरकार ने उनके अच्छे कामों को देखते हुए सेवानिवृत्ति से ठीक पहले 30 दिसंबर 2021 को उन्हें यूपी का मुख्य सचिव बनाया था। 

मुख्य सचिव बनने के बाद दुर्गा शंकर मिश्र ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू कराया और पात्रों को इसका लाभ दिलाया। उन्हें वर्ष 2021 में एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया। 

दिसंबर 2022 में उन्हें एक वर्ष का फिर से सेवा विस्तार दिया गया। उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2023 को खत्म हो रहा था। अब केंद्र सरकार ने उन्हें छह महीने का तीसरा सेवा विस्तार दिया है। रविवार को प्रदेश सरकार भी मुख्य सचिव के छह महीने के सेवा विस्तार के आदेश जारी कर देगी।

यह भी पढ़ें: अयोध्या में इतिहास रच गए पीएम… छह वंदे भारत और दो अमृत भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, लगे हर-हर मोदी के नारे

यह भी पढ़ें: New Year 2024: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में धारा 144 लागू, नए साल के जश्न की आड़ में नहीं कर सकेंगे हुड़दंग