Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बरात में बज रहा था डीजे… हो रहा था डांस, दो युवकों ने कर दी ऐसी हरकत, पुलिस को तुंरत करना पड़ा गिरफ्तार

गांव बाखरनगर में बीते मंगलवार को धर्मवीर की बेटी की बरात निकटवर्ती गांव रहकड़ा से आई थी। देर शाम को चढ़त के दौरान बराती म्यूजिक सिस्टम में बज रहे गाने पर डांस कर रहे थे। इस दौरान धार्मिक स्थल के पास संप्रदाय विशेष के लोगों से म्यूजिक बंद करने को लेकर विवाद हो गया था जिसमें पथराव होने से म्यूजिक सिस्टम लदे वाहन के शीशे की खिड़कियां टूट गई।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Thu, 14 Mar 2024 05:14 PM (IST)
Hero Image
भोपा थाने पर पुलिस गिरफ्त में आरोपित शौकीन व जैद। जागरण

संवाद सूत्र, भोपा। गांव बाखरनगर में बरात की चढ़त के दौरान म्यूजिक सिस्टम बंद कराने को लेकर पथराव कर वाहन में की गई तोड़फोड़ की घटना में दो नामजद समेत तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वही, शांति व्यवस्था को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह है पूरा मामला

भोपा थाना क्षेत्र के गांव बाखरनगर में बीते मंगलवार को धर्मवीर की बेटी की बरात निकटवर्ती गांव रहकड़ा से आई थी। देर शाम को चढ़त के दौरान बराती म्यूजिक सिस्टम में बज रहे गाने पर डांस कर रहे थे। इस दौरान धार्मिक स्थल के पास संप्रदाय विशेष के लोगों से म्यूजिक बंद करने को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें पथराव होने से म्यूजिक सिस्टम लदे वाहन के शीशे की खिड़कियां टूट गई। 

घटना से सांप्रदायिक तनाव व्याप्त हो गया था। कुछ व्यक्तियों ने धार्मिक नारे भी लगाये गए थे। एसपी देहात आदित्य बंसल, सीओ देवव्रत वाजपेयी, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया था। 

लोहे की नाल से किया वार

वाहन चालक भूपेन्द्र निवासी गांव सिखरेड़ा ने मुकदमा दर्ज कराया है कि आरोपी शौकीन ने घर की छत से ईंट फेंकी जिससे वाहन के आगे लगा मुख्य शीशा टूट गया तथा वहीं, जैद अली ने आतिशबाजी कर रहे व्यक्ति से लोहे की नाल को छीनकर उससे वार करते हुए शीशे व खिड़कियों को तोड़ दिया। 

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी शौकीन व जैद को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने अंबेडकरनगर में 21 अरब 22 करोड़ रुपए की परियोजना का किया शिलान्यास व लोकार्पण, न‍िशाने पर रही सपा-कांग्रेस

यह भी पढ़ें: जब निर्धारित समय से 45 मिनट पहले मंच पर पहुंचे सीएम योगी, बोले- तय करके आया था अकेला ही रहूंगा लेकिन...