Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

गुहार लगाती रही वो, लेकिन... ऑटो में महिला के साथ सामूहिक दरिंदगी; VIDEO भी बनाया

Noida News कोतवाली सेक्टर-58 क्षेत्र में 45 वर्षीय महिला से ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विरोध करने पर घटना का वीडियो प्रसारित करने और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों की पहचान खोड़ा के अजय और गोलू के रूप में हुई है।

By Gaurav Sharma Edited By: Geetarjun Updated: Tue, 13 Feb 2024 10:45 PM (IST)
Hero Image
नोएडा में ऑटो में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।

जागरण संवाददाता, नोएडा। कोतवाली सेक्टर-58 क्षेत्र में 45 वर्षीय महिला से ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विरोध करने पर घटना का वीडियो प्रसारित करने और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों की पहचान खोड़ा के अजय और गोलू के रूप में हुई है।

कोतवाली सेक्टर-63 क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि रविवार रात दो युवकों ने उसे बहाने से रात में अपने पास सेक्टर-58 क्षेत्र में बुलाया। आरोप है कि दोनों युवक जब ऑटो में पीड़िता के साथ बदसलूकी करने लगे तो महिला ने इसका विरोध किया।

गुहार लगाती रही महिला

इसके बाद आरोपितों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला युवकों से मदद की गुहार लगाती रहीं, लेकिन आरोपित नहीं माने। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गए। इसके बाद महिला थाने पहुंची और वहां मौजूद पुलिसकर्मी से अपने साथ हैवानियत की आपबीती बताते हुए मामले की शिकायत की।

शिकायत मिलते की आरोपितों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई। कुछ समय बाद ही आरोपितों को दबोच लिया गया। महिला का यह भी आरोप है कि आरोपित परिवार के लोगों ने उस पर शिकायत को वापस लेने का दबाव बनाया था। वारदात के बाद से महिला सदमे में है।

डीसीपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।