Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अमेरिका: व्हाइट हाउस ने तीन दिन में दूसरी बार की भारत की तारीफ, दोनों देशों के बीच संबंधों को बताया महत्वपूर्ण

व्हाइट हाउस ने तीन दिन में दूसरी बार भारत की तारीफ की है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कारीन जीन-पियरे ने भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने इससे पहले यह युग युद्ध का नहीं है को लेकर पीएम मोदी की प्रशंसा की थी।

By AgencyEdited By: Achyut KumarUpdated: Tue, 22 Nov 2022 09:11 AM (IST)
Hero Image
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कारीन जीन-पियरे

वाशिंगटन, एएनआइ। अमेरिका ने एक बार फिर भारत की तारीफ की है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कारीन जीन-पियरे ने भारत के साथ संबंधों को महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि हम भारत के साथ संबंधों का सम्मान करते हैं।

भारत के साथ महत्वपूर्ण संबंध- पियरे

कारीन जीन-पियरे ने कहा कि भारत और हमारे बीच एक बहुत ही महत्वपूर्ण संबंध है। आपने राष्ट्रपति को पिछले हफ्ते ही बाली में प्रधानमंत्री मोदी के साथ अभिवादन और मुलाकात करते देखा था, तो स्पष्ट रूप से यह एक महत्वपूर्ण संबंध है, जिसका हम वास्तव में सम्मान करते हैं।

पीएम मोदी की सराहना

इससे पहले, कारीन जीन-पियरे ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए की गई टिप्पणी 'आज का युग युद्ध का नहीं है' को जी-20 संयुक्त घोषणा में जोड़ने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की भूमिका की सराहना की थी।

ये भी पढ़ें: जी-20: देश के 50 शहरों में होंगी 200 बैठकें, भारत के सामने नेतृत्व क्षमता साबित करने का मौका

जीन-पियरे ने कहा कि बाली में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति बाइडन की पीएम मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ बातचीत हुई थी। इस दौरान मोदी ने स्पष्ट किया था कि आज का युग युद्ध का नहीं होना चाहिए। दरअसल, पीएम मोदी ने इस साल सितंबर में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में एक द्विपक्षीय बैठक में पुतिन से कहा था- यह युग युद्ध का नहीं है।

ये भी पढ़ें: G20 संयुक्त घोषणा में जोड़ा गया PM मोदी का 'आज का युग युद्ध का नहीं है' बयान, अमेरिका ने भी की जमकर तारीफ

दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच संबंध बेहद मधुर

अमेरिका के विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच संबंध बेहद मधुर हैं। दोनों ही एक-दूसरे के करीब हैं। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध काफी मजबूत हैं।

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने फिर बताया भारत को अपना महत्‍वपूर्ण सहयोगी, कहा- जयशंकर-ब्लिंकन के बीच भी है मजबूत दोस्‍ती

ये भी पढ़ें: Fact Check : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी के नाम पर फिर से वायरल हुई महिला अफसर की तस्वीर