फेज: 7
चुनाव तारीख: 1 जून 2024
उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल की राजनीति में गोरखपुर लोकसभा सीट की अहम भूमिका है। यह विश्व प्रसिद्ध गीता प्रेस, गुरु गोरखनाथ मंदिर, गीता वाटिका, टेराकोटा शिल्प के लिए मशहूर तो है ही, मुंशी प्रेमचंद की कर्मस्थली, फिराक गोरखपुरी, पं: रामप्रसाद बिस्मिल की शहादत स्थली है। लोकसभा हो अथवा विधान सभा चुनाव, पिछले तीन-चार दशकों से यहाँ का गोरखनाथ मठ इसकी धुरी बना हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृहनगर भी गोरखपुर ही है, जो अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए फिर 1998 से लगातार 2017 तक लोकसभा में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। हालांकि उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद हुए उपचुनाव में यहां भारी उलटफेर देखने को मिला और सपा प्रत्याशी के रूप में प्रवीण निषाद ने बीजेपी प्रत्याशी को चुनावी शिकस्त दी। 2019 में भाजपा ने फिर वापसी की। यहां से रवि किशन को जीत मिली। विधानसभा क्षेत्र, स्थानीय मुद्दे और विकास की स्थिति गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा की कैम्पियरगंज, पिपराईच, गोरखपुर नगर, गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवा शामिल हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार गोरखपुर की औसत साक्षरता दर 60.81% है। योगी के सीएम बनने के बाद विकास संबंधी कार्यो में तेजी आई है। हाल के समय मे यहां एम्स, फर्टिलाइजर कारखाना निर्माण का कार्य जोरों पर है। स्थानीय मुद़दों में इंसेफ़लाइटिस बीमारी और बाढ़ प्रमुख रहते हैं। गोरखपुर की खास बातें गोरखपुर पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रमुख सीट है, वर्तमान में यहां से प्रवीन कुमार निषाद सांसद हैं। जो उपचुनाव में जीते थे। प्रवीन निषाद पार्टी के संस्थापक संजय निषाद के पुत्र हैं। योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी। गोरखपुर के अंतर्गत कैम्पियरगंज, पिपराइच, गोरखपुर शहरी, गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवा विधानसभा सीट आती हैं। गोरपखुर राप्ती नदी के किनारे बसा है, इसकी लखनऊ से दूसरी 273 किलोमीटर है। शहर गोरखधाम मंदिर और धार्मिक ग्रंथों की गीताप्रेस के लिए प्रसिद्ध है।
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के विजेता
- पार्टी :भारतीय जनता पार्टी
- प्राप्त वोट :717122
- वोट %60
- पुरुष मतदाता1085534
- महिला मतदाता895487
- कुल मतदाता1981197
- निकटतम प्रतिद्वंद्वी
- पार्टी
- प्राप्त वोट415458
- हार का अंतर301664
राजनीतिनामा
किसका होगा लोकसभा अध्यक्ष? जेडीयू ने कर दिया साफ, कहा- इस पार्टी का सबसे पहला हक
अगले महीने निर्मला सीतारमण बनाएंगी अनोखा रिकॉर्ड, देश में अब तक सिर्फ एक नेता ही कर पाया है ये काम
खरगे के अल्पमत वाले बयान पर रामदास अठावले का जवाब, हम अगले पांच साल फिर सत्ता में आएंगे
वायनाड या रायबरेली, कौन सी सीट छोड़ेंगे राहुल गांधी? इस दिन कर सकते हैं एलान
लोकसभा परिणाम 2024
- पार्टीरिजल्टसीट %
- एनडीए3645
- आइएनडीआइए4354
- अन्य11