मेडल टैली
- Rank
- Country
- Gold
- Silver
- Bronze
- 71
- *भारत
- 0
- 1
- 5
- 1
- अमेरिका
- 40
- 44
- 42
- 2
- चीन
- 40
- 27
- 24
- 3
- जापान
- 20
- 12
- 13
- 4
- आस्ट्रेलिया
- 18
- 19
- 16
- 5
- फ्रांस
- 16
- 25
- 22
- 7
- ब्रिटेन
- 14
- 22
- 29
- 8
- कोरिया
- 13
- 9
- 10
- 9
- इटली
- 12
- 13
- 15
- 10
- जर्मनी
- 12
- 13
- 8
- 12
- कनाडा
- 9
- 7
- 11
- 13
- उज्बेकिस्तान
- 8
- 2
- 3
- 19
- हांग कांग
- 2
- 0
- 2
- 23
- कजाकिस्तान
- 1
- 0
- 2
- 24
- बेल्जियम
- 1
- 0
- 1
- 26
- ब्राजील
- 0
- 1
- 2
- 6
- नीदरलैंड
- 15
- 7
- 12
- 11
- न्यूजीलैंड
- 10
- 7
- 3
- 14
- हंगरी
- 6
- 7
- 6
- 15
- स्पेन
- 5
- 4
- 9
- 16
- आयरलैंड
- 4
- 0
- 3
- 17
- रोमानिया
- 3
- 4
- 1
- 18
- स्वीडन
- 3
- 3
- 2
- 20
- अजरबैजान
- 2
- 0
- 0
- 21
- जार्जिया
- 1
- 1
- 0
- 22
- दक्षिण अफ्रीका
- 1
- 0
- 2
Manu Bhaker ने मोहम्मद कैफ के साथ जर्सी की एक्सचेंज, ओलंपिक 2024 मेडलिस्ट की तस्वीरें आई सामने
लाल किले से PM Modi ने भारतीय एथलीट्स का बढ़ाया हौसला, कहा- लक्ष्य को हासिल करने के लिए बढ़ें और आगे
‘Olympics 2036 की मेजबानी करना भारत का है सपना’, लाल किले की प्राचीर से बोले PM Modi
ओलंपिक खेलों के मेजबान
- देश
- शहर
- वर्ष
- फ्रांस
- पेरिस
- 2024
- जापान
- टोक्यो
- 2020
- ब्राजील
- रियो डी जेनेरियो
- 2016
- ब्रिटेन
- लंदन
- 2012
- चीन
- बीजिंग
- 2008
- ग्रीस
- एथेंस
- 2004
- ऑस्ट्रेलिया
- सिडनी
- 2000
- जॉर्जिया
- अटलांटा
- 1996
- स्पेन
- बार्सिलोना
- 1992
- कोरिया
- सियोल
- 1988
India In Olympics Over The Years
- Year
- Athletes
- Gold
- Silver
- Bronze
- 2020
- 126
- 1
- 2
- 4
- 2016
- 117
- 0
- 1
- 1
- 2012
- 83
- 0
- 2
- 4
- 2008
- 57
- 1
- 0
- 2
- 2004
- 73
- 0
- 1
- 0
- 2000
- 44
- 0
- 0
- 1
- 1996
- 40
- 0
- 0
- 1
- 1992
- 46
- 0
- 0
- 0
- 1988
- 43
- 0
- 0
- 0
- 1984
- 47
- 0
- 0
- 0
ओलंपिक डिक्शनरी
क्या है ओलंपिज्म?
ओलंपिज्म जीवन का एक दर्शन है। यह शरीर, इच्छा और मन के गुणों को संतुलित रूप से बढ़ाता और जोड़ता है। खेल को संस्कृति और शिक्षा के साथ मिलाकर, ओलंपिज्म सामाजिक जिम्मेदारी और सार्वभौमिक मौलिक नैतिक सिद्धांतों के प्रति सम्मान के आधार पर जीवन जीने का एक तरीका बनाने का प्रयास करता है। ओलम्पिज्म का लक्ष्य मानव जाति के सामंजस्यपूर्ण और शांतिपूर्ण समाज को बढ़ावा देना है।
क्या है ओलंपिक रिंग का मतलब और इसे किसने बनाया?
पांच अलग-अलग रंग के परस्पर जुड़े हुए छल्ले ओलंपिक प्रतीक चिन्ह हैं। बाएं से दाएं, नीला, पीला, काला, हरा और लाल रंग के हैं। ये पांच छल्ले पांच अलग-अलग अलग महाद्वीपों का प्रतिनिधित्व करते हैं। खास बात यह है कि जब पियरे डी कुबर्टिन ने 1913 में रिंग्स का निर्माण किया था, तो सफेद पृष्ठभूमि के साथ संयुक्त पांच रंग उस समय बिना किसी अपवाद के सभी देशों के झंडों के रंगों का प्रतिनिधित्व करते थे। नीला रंग यूरोप को, पीला- एशिया को, काला-अफ्रीका, हरा- ऑस्ट्रेलिया, और लाल रंग अमेरिका महाद्वीप को प्रदर्शित करता है।
क्या होता है ओलंपिक प्रतीक चिन्ह (Olympics Emblems) का मतलब?
आधुनिक ओलंपिक में आयोजक देश प्रतीक चिन्ह जारी करता है। ओलंपिक एम्ब्लेम्स उस देश की संस्कृति, सभ्यता और पहचान और मूल्यों को दर्शाता है। इसे खास तौर पर डिजाइन किया जाता है।
क्या है ओलंपिक गेम्स का इतिहास?
ओलंपिक गेम्स की शुरुआत लगभग 3000 साल पहले प्राचीन ग्रीस में हुई थी। ग्रीस के देवता जीउस के सम्मान में आयोजित किया जाता था। 393 ई. में रोमन सम्राट थियोडोसियस प्रथम ने धार्मिक कारणों से ओलंपिक खेलों पर प्रतिबंध लगा दिया था। लगभग 1500 साल के बाद पहला आधुनिक ओलंपिक 1894 में ग्रीस के एंथेस में आयोजित किया गया। दो विश्व युद्धों के चलते इसे तीन बार इसे रद भी किया गया है।
ओलंपिक गेम्स में भाग लेने के लिए आयु सीमा क्या है?
ओलंपिक गेम्स में भाग लेने के लिए कोई विशेष आयु सीमा नहीं है। यह प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय खेल महासंघ और उसके द्वारा अपने खेल के लिए निर्धारित नियमों पर निर्भर करता है।
ओलंपिक गेम्स में नए खेलों को कैसे शामिल किया जाता है?
इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC), ओलंपिक के लिए देश और होस्ट शहर के साथ-साथ खेलों का चुनाव करती है। इसके बाद मेजबान देश की नेशनल ओलंपिक कमेटी एक आयोजन समिति का गठन करती है। इस समिति के माध्यम से ही मेजबान देश ओलंपिक के उस सीजन में नए खेलों को शामिल करने का सुझाव देती है। सभी मानदंडों पर खरा उतरने पर उस नए खेल को IOC अपनी मंजूरी दे देता है।
ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए एक खिलाड़ी क्या करना पड़ता है?
ओलंपिक खेलों में भाग लेना हर खिलाड़ी का सपना होता है और इसके लिए दृढ़ संकल्प और लम्बे समय के ट्रेनिंग की आवश्यकता होती है। एथलीटों को सबसे पहले ओलंपिक चार्टर का पालन करना चाहिए और अपने खेल को नियंत्रित करने वाले अंतरराष्ट्रीय महासंघ (IF) के नियमों का पालन करना चाहिए। आईएफ क्वालीफाइंग इवेंट आयोजित करते हैं, जबकि एथलीट के देश की राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (NOC) एथलीट का समर्थन करती है और उन्हें खेलों में प्रवेश दिलाने के लिए जिम्मेदार होती है।
क्या खिलाड़ी एक देश के अलावा अन्य किसी देश के लिए भी खेल सकता है?
ओलंपिक चार्टर (नियम 40-41) के अनुसार ओलंपिक खेलों में किसी भी एथलीट को उस देश का नागरिक होना चाहिए, जिस देश की NOC में वह प्रतियोगी शामिल हो रहा है। एक प्रतियोगी जो एक ही समय में दो या उससे अधिक देशों का नागरिक है, वह अपनी इच्छानुसार उनमें से किसी एक का प्रतिनिधित्व कर सकता है। हालांकि, ओलंपिक खेलों में, महाद्वीपीय या क्षेत्रीय खेलों में या संबंधित IF द्वारा मान्यता प्राप्त विश्व या क्षेत्रीय चैंपियनशिप में एक देश का प्रतिनिधित्व करने के बाद, वह कुछ परिस्थितियों को छोड़कर किसी अन्य देश का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकता है। ओलंपिक में एक प्रतियोगी किस देश का प्रतिनिधित्व कर सकता है, इसके निर्धारण से संबंधित सभी मामलों का समाधान IOC कार्यकारी बोर्ड द्वारा किया जाता है।
कितने देश और कितने एथलीट ओलंपिक में हिस्सा ले सकते हैं?
ओलंपिक गेम्स में कोई देश भाग नहीं लेता, बल्कि राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों (एनओसी) के एथलीट भाग लेते हैं। 206 राष्ट्रीय ओलंपिक समितियां हैं जो ओलंपिक में अपने एथलीटों को भेजती हैं। NOC और कुल एथलीटों की संख्या तब पता चलती है जब सभी राष्ट्रीय ओलंपिक समितियां अपने प्रतिनिधिमंडल पंजीकरण की बैठक करती हैं और लिस्ट जारी करती हैं, इनमें जो भी एथलीट ओलंपिक के लिए क्वालीफाइ होता है उसे शामिल किया जाता है।
अगला ओलंपिक कहां आयोजित होगा?
2024 का ओलंपिक फ्रांस के पेरिस में आयोजित है। 2026 का विंटर ओलंपिक इंटली के मिलानो कॉर्टिना में 6 फरवरी से 22 फरवरी तक आयोजित होगा। 2028 का समर ओलंपिक 14 जुलाई से 30 जुलाई तक अमेरिका के लॉस एंजिल्स में आयोजित होगा। साल 2032 का ओलंपिक ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में आयोजित किया जाएगा।